अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- अंबाला- चंडीगढ़ हाइवे की तरह आज अंबाला–हिसार रोड नंबर 152 डी को पुलिस की मौजूदगी मे आज सिंगल साइड खोला जा रहा है. जिससे अंबाला या चंडीगढ़ के लोगो को कैंथल , हिसार, रोहतक, नारनौल होते हुए राजस्थान जाने के लिए आसानी होंगी. ये रोड भी किसान आंदोलन के चलते बंद कर दिया गया था.
गौरतलब है कि किसानों द्वारा अपनी मांगे न माने जाने से दिल्ली जाने का एलान किया गया था. जहां पर उन्होंने आंदोलन करना था, लेकिन सरकार ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया और किसान पंजाब-हरियाणा के बॉर्डर पर बैठ गए , जिस कारण सरकार ने पंजाब से आने वाले सभी रास्तो को बेरीगेडिंग कर दी थी. ऐतिहात के तौर पर सरकार ने 152 डी अंबाला से हिसार जाने वाले रोड को भी बंद कर दिया था, जिसे आज पुलिस की मौजूदगी मे सिंगल साइड से खोला जा रहा है. थाना सदर के SHO धर्मवीर ने बताया कि कल देर रात अंबाला– चंडीगढ़ मार्ग सिंगल साइड से खोल दिया था, अब ये 152 डी भी इसी तरह से खोला जा रहा है, जिससे लोगो को काफी राहत मिलेगी.






