Home Haryana सांसद रामचंद्र जांगडा के विवादित बयान के विरोध में किसानों ने...

सांसद रामचंद्र जांगडा के विवादित बयान के विरोध में किसानों ने निकाली शव यात्रा… जलाया पुतला

149
0
यमुनानगर, 23 दिसंबर —-यमुनानगर में बारिश के बाद जहां ठंड ने सितम ढहा दिया है, तो वहीं किसानों के प्रदर्शन ने यमुनानगर में गर्मी ला दी है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप की तरफ से BJP राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा के खिलाफ आक्रोश देखने को मिला।हरियाणा में किसान आंदोलन की चिंगारी पूरी तरह से सुलग चुकी है। यमुनानगर में चढूनी ग्रुप के प्रदर्शन के बाद आज भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप की तरफ से यमुनानगर में एक जोरदार प्रदर्शन किया गया।
बता दें कि बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा के किसानों के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर किसानों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। जिला प्रधान सुभाष गुर्जर की अगुवाई में बीजेपी के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा की जगाधरी की नई अनाज मंडी से लघु सचिवालय गेट तक शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान भाजपा सरकार और एमपी सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शनकारी किसानों ने पुतले को सड़क के बीच में रखकर जलाया। यमुनानगर टिकैत ग्रुप के जिला प्रधान सुभाष गुर्जर ने कहा कि बीजेपी सरकार में घमंड आ गया है जिसको चकनाचूर करना है। उन्हें कहा कि राकेश टिकैत आज यमुनानगर में है 4 बजे तक आंदोलन पर बड़ा फैसला भी लिया जाएगा। उन्होंने सरकार को चेताते हुए कहा कि अगर डल्लेवाल को कुछ हो गया तो उसके लिए सरकार जिम्मेदार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here