Home Haryana जीजेयू हंगामा मामले में जजपा-इनसो के छह नेताओं के खिलाफ 150 पन्नों...

जीजेयू हंगामा मामले में जजपा-इनसो के छह नेताओं के खिलाफ 150 पन्नों की चार्जशीट दाखिल

11
0

हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू), हिसार में संवाद कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने के बाद कुलपति (वीसी) कार्यालय के बाहर हुए हंगामे के मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है। सिटी थाना पुलिस ने जजपा और इनसो से जुड़े छह नेताओं के खिलाफ जेएमआईसी अदालत में 150 पन्नों का चालान पेश किया है। मामले में सभी आरोपी फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

चार्जशीट में जजपा के हलका अध्यक्ष एवं अधिवक्ता तरुण गोयल, जिला प्रवक्ता रविंद्र आहूजा, एससी सेल के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र, युवा हलका अध्यक्ष गौरव सैनी और डीएन कॉलेज के छात्र एवं इनसो नेता दीपक घनघस तथा जितेंद्र श्योराण के नाम शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, करीब छह महीने पहले जीजेयू में संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति नहीं मिलने को लेकर विवाद हुआ था। इसी मुद्दे पर वीसी कार्यालय के बाहर हंगामे की स्थिति पैदा हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छहों नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में 18 अप्रैल को अदालत से सभी आरोपियों को जमानत मिल गई थी।

पुलिस ने मामले की जांच पूरी करने के बाद अब अदालत में 150 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। जजपा के हलका अध्यक्ष तरुण गोयल ने भी उनके सहित छह नेताओं के खिलाफ चार्जशीट पेश किए जाने की पुष्टि की है। अब मामले में आगे की सुनवाई अदालत में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here