04 नवम्बर, यमुनानगर –अक्टूबर के महीने में बस स्टैंड रेलवे स्टेशन परअच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है। अब त्यौहारी सीजन लगभग खत्म हो चुके हैं और लोग घर से अब अपने काम की तरफ लौट रहे हैं। ऐसे में उनके लिए सबसे सुगम और सुखद यात्रा रेलवे ही रहती है। यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली।
हिंदू धर्म के ज्यादा त्यौहार अब खत्म हो गए हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर दीपावली से पहले भीड़ दिखाई दे रही थी और अब जैसे ही बड़े त्यौहार खत्म हुए हैं तो रेलवे स्टेशन पर भी भारी भीड़ दिखाई दे रही है। यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर ज्यादातर यात्री अपनी छुट्टियां पूरी कर दोबारा काम पर लौट के लिए तैयार है। आज जब हमारी टीम ने यमुनानगर रेलवे स्टेशन का नजारा देखा तो यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। जब हमने यात्रियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि हम पंजाब और उत्तर प्रदेश से आए हैं त्योहार के सीजन पर अपने घर छुट्टियां मनाने के लिए आए थे और अब दोबारा घर लौट रहे हैं। हमारी यात्रा सुखद रही है और रेलवे स्टेशन पर भीड़ जरूर थी। हालांकि बाकी दोनों के मुकाबले टिकट लेने में काफी परेशानी आई। लेकिन हम मानते हैं कि त्यौहार का सीजन है और लोग अपने घर से आ रहे हैं और जा रहे हैं। आपको बता दे की यमुनानगर रेलवे स्टेशन रेल यात्रा को पंजाब उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से जोड़ता है। यहां अक्षर भीड़ रहती है।







