Home Haryana फरीदाबाद में पुलिस और चोर के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में...

फरीदाबाद में पुलिस और चोर के बीच मुठभेड़, आरोपी के पैर में लगी गोली

7
0

अनिल मंगला, फरीदाबाद। फरीदाबाद में ऊंचा गांव क्राइम ब्रांच की टीम और एक आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान सुभाष कॉलोनी निवासी विमल के रूप में हुई है। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फरीदाबाद में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ 11 और 12 नवंबर की मध्यरात्रि थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत प्लॉटिंग जोन के पास हुई। आरोपी कथित तौर पर चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी वारदात को अंजाम देने के इरादे से वहां पहुंचा था। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मियों पर दो राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, तीन कारतूस, दो खाली खोल और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का पहले से आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ चोरी के करीब 20 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा वह थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में दर्ज चोरी की चार से पांच वारदातों में वांछित था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और बरामद हथियार व मोटरसाइकिल के संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने चोरी की अन्य किन वारदातों को अंजाम दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here