अंबाला-:हरियाणा के अंबाला शहर के धूलकोट गांव में रविवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया,जब एक निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त बिल्डिंग में निर्माण कार्य चल रहा था। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,करीब 7 से 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।बचाव दल ने मलबे में फंसे कुछ मजदूरों को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। वहीं, मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका को देखते हुए राहत कार्य लगातार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय कई मजदूर इमारत में काम कर रहे थे।कुछ मजदूरों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई,हालांकि उन्हें भी चोटें आई हैं।मौके पर पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और उनकी निगरानी में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।अधिकारियों के अनुसार,अब तक 7 से 8 लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है तथा प्रशासन की ओर से हादसे में फंसे लोगों की सही संख्या और घटना के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।







