Home Haryana भाकियू चढूनी ग्रुप का किसान आंदोलन को बाहर से समर्थन..दिल्ली कूच का...

भाकियू चढूनी ग्रुप का किसान आंदोलन को बाहर से समर्थन..दिल्ली कूच का फैसला किया स्थगित

118
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन ( भाकियू) चढूनी ग्रुप की बैठक हुई,  जिसपर सबकी निगाहें टिकी थी लेकिन पिछली बैठकों की तर्ज पर ये बैठक भी बेनतीजा रही.  मीडिया से बातचीत में गुरनाम चढूनी ने कहा कि किसान आंदोलन को बाहर से ही समर्थन रहेगा व हरियाणा के किसानों का कल 6 मार्च को दिल्ली कूच भी नही होगा.
गुरनाम सिंह चढूनी ने  कहा कि  आंदोलनरत किसानों के 6 मार्च की दिल्ली कूच की कॉल को देखते हुए हमने दिल्ली जाने बारे फैसला करना था व इसके लिए एक तालमेल कमेटी भी बनाई थी, ताकि आंदोलनरत किसानों से बातचीत हो सके, लेकिन उनसे बातचीत भी सिरे नहीं चढ़ पाई व पंजाब के किसानों ने भी इसे फिलहाल होल्ड पर रख दिया. लिहाजा दिल्ली कूच के फैसले को स्थगित किया गया है.
गुरनाम सिंह चढूनी ने ये भी कहा कि किसान अनिता की जमीन कुर्की की नकल निकलवा रहे है, कोई सम्मन नही आया, सीधा आदेश आया है। हम इसकी जांच करने के बाद निर्णय लेंगे, सभी को आना होगा। जिस जिस जिला में वर्षा से फसल खराब हुई है, उस उस जिला के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देकर 40 हजार प्रति एकड़ का मुआवजा देने की मांग करे. किसान नेता के अनुसार चुनाव लड़ने  या किस पार्टी को वोट देने , इस बारे कोर कमेटी मीटिंग करके निर्णय लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here