Home Haryana हरियाणा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों ने सीखी विधायी कामकाज की बारीकियां

हरियाणा विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों ने सीखी विधायी कामकाज की बारीकियां

385
0
हरियाणा, 13 नवंबर –पंद्रहवीं हरियाणा विधान सभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंगलवार को हरियाणा निवास में प्राथमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विधान सभा के पूर्व अतिरिक्त सचिव राम नारायण यादव भी मौजूद रहे।
पंद्रहवीं हरियाणा विधान सभा के नवनिर्वाचित विधायकों के लिए मंगलवार को हरियाणा निवास में प्राथमिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सत्र में पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के विशेषज्ञ चक्षु रॉय ने विधायकों को विधायी कामकाज की बारीकियां बताई। भविष्य में प्रशिक्षण का बड़ा कार्यक्रम भी किया जाएगा। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि संविधान ने जनप्रतिनिधियों को सम्मानजनक स्थान दिया है। विधानमंडलों को सर्वोच्च शक्तियां प्रदान की गई हैं। इनकी कार्यवाहियों पर किसी भी स्तर के न्यायालय द्वारा हस्तक्षेप नहीं किया जाता। ऐसे में यह व्यवस्था अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का बड़ा आदर्श रूप बनने के साथ-साथ जनता की आवाज का सशक्त माध्यम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here