Home Accident बारिश बनी आफत: पानी में टूटकर गिरी हाईटेंशन बिजली की तार, 2...

बारिश बनी आफत: पानी में टूटकर गिरी हाईटेंशन बिजली की तार, 2 लोगों की दर्दनाक मौत

231
0

बहादुरगढ़ (एकता): हरियाणा में बारिश आफत बनकर बरसी। बता दें कि अचानक तेज आंधी आने से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली की तार टूटकर पानी में गिर गई, जिससे 2 लोगों की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मीडिया सूत्रों के अनुसार मृतक युवक दोनों फर्नीचर का काम करते थे और दुकान बंद करके घर लौट रहे थे। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है। शवों का पोस्टमार्टम आज किया जाएगा।

हादसे के समय दोनों अपनी बाइक से सब्जी मंडी के रास्ते सेक्टर-9 की तरफ जा रहे थे। बरसात व आंधी के कारण अचानक 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूट गया। सड़क पर पानी भरा था। दोनों पानी में गिर गए और करंट की चपेट में आ गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं तार टूटने का कारण बारिश और आंधी बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here