Home Ambala अंबाला के कड़ासन गांव के सरकारी स्कूल पर अभिभावकों ने लगाए गंभीर...

अंबाला के कड़ासन गांव के सरकारी स्कूल पर अभिभावकों ने लगाए गंभीर आरोप

160
0
अम्बाला, 18 फरवरी –शिक्षक बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बना देते है, लेकिन क्या हो जब एक शिक्षक ने ही बच्चों के साथ धोखा कर दिया हो और उन्हें अंधकार की तरफ धकेल दिया हो, अंबाला से एक ऐसे ही चौका देने वाला मामला सामने आया है,जिसमें अंबाला के शहजादपुर के गांव कड़ासन के  लोगों उपायुक्त कार्यालय पहुंचे.
उपायुक्त अंबाला के पास पहुंचे और शिकायत दी 
 शिकायत में बताया गया कि शाहजहांपुर के गांव कड़ासन के एक सरकारी स्कूल का मुद्दा गंभीर रूप से चल रहा था,जिसमें  सरकारी स्कूल के अधिकारियों द्वारा बच्चों का कॉमर्स और मेडिकल में दाखिला ले लिया था, जबकि इस सरकारी स्कूल में कॉमर्स और मेडिकल की पढ़ाई के लिए मान्यता नहीं थी,जब बच्चों के माता-पिता को इस बारे में पता चला तो उन्होंने अंबाला के कई उच्चाधिकारियों से बात की और स्कूल प्रशासन ने उन्हें कुछ भी बोलने से माना कर दिया। और अब परिजन इस चिंता में है कि उनके बच्चों का भविष्य अंधकार में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here