Home Haryana नायब सिंह सैनी ने मामन खान को बताया दुष्ट बोले.. फिर...

नायब सिंह सैनी ने मामन खान को बताया दुष्ट बोले.. फिर से जेल जाएंगे

372
0
रेवाड़ी, 25 सितम्बर -हरियाणा प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज रेवाड़ी पहुंचे। जहां उन्होंने सैनी स्कूल के खेल ग्राउंड में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में जहां नायब सैनी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनवाई तो वहीं रेवाड़ी से भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह यादव को भारी मतों से जीतने की अपील भी की। नायब सिंह सैनी संबोधन के दौरान कांग्रेस पार्टी पर भी जमकर बरसते हुए नजर आए।
जनसभा को संबोधित करने के उपरांत मीडिया से रूबरू हुए नायब सैनी ने कहा कि लोगों में भारी उत्साह और जोश है और उन्होंने मन बना लिया है की तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है।उन्होंने कहा कि 10 सालों तक हुड्डा ने इस प्रदेश पर राज किया है और वह हमसे हिसाब मांग रहे हैं। उन्होंने कहां की हुड्डा साहब हमारे प्रश्नों का उत्तर दें। कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए नायब सैनी ने कहा कि 8 तारीख को प्रदेश से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा और कांग्रेस अस्पताल और आईसीयू में भर्ती हो जाएगी।उन्होंने मामन खान के ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा की ममन खान अपनी चिंता करें। पहले ही वह जेल में रहकर आ चुके हैं और अब दोबारा जाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसे शरारती तत्वों और दुष्टो से सख़्ती से निपटेगी।भाजपा के नेताओं के जनसभा में शामिल न होने पर उन्होंने कहा की भाजपा में कोई गुटबाजी नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here