Home Ambala परिवहन मंत्री अनिल विज के बाद अब अधिकारी भी एक्शन मोड में..चलाया...

परिवहन मंत्री अनिल विज के बाद अब अधिकारी भी एक्शन मोड में..चलाया स्पेशल चेकिंग अभियान

119
0
अम्बाला,18 फरवरी –परिवहन मंत्री अनिल विज के बाद अब अधिकारी भी एक्शन मोड में नजर आ रहे है ! आज परिवहन मंत्री अनिल विज के आदेशानुसार हेड क्वाटर की टीम द्वारा स्पेशल चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ! इसके तहत कईं यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा और उनसे फाइन वसूला ! अधिकारियों का कहना है कि हमारा मकसद फाइन करना नहीं है बल्कि लोगों को जागरूक करना है कि वो बिना टिकट यात्रा न करे ! परिवहन मंत्री अनिल विज उनके लिए अच्छी से अच्छी सुविधा देना चाहते है तो लोगों का भी फर्ज बनता है कि वो भी इसमें उनका साथ दें !
 हरियाणा राज्य परिवहन विभाग  लोगों को अच्छी सुविधा देना चाहते है ! लेकिन लोगों का भी फर्ज है कि वो सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का फायदा उठाएं और बिना टिकट यात्रा न करे ताकि रोडवेज के राजस्व में किसी प्रकार का नुकसान न हो ! हरियाणा रोडवेज हेड क्वाटर की टीम द्वारा पूरे हरियाणा में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ! आज ये अभियान अंबाला में चलाया गया जिसके तहत चेकिंग के दौरान कईं यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा और उनसे फाइन वसूला गया ! हालांकि हेड क्वाटर की टीम का कहना है कि उनका मोटिव फाइन करना नहीं है बल्कि लोगों को जागरूक करना है कि बिना टिकट यात्रा न करे और परिवहन विभाग द्वारा जो सुविधाएं यात्रियों को दी जा रही है उनका फायदा उठाएं !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here