Home Ambala स्पेशल ओलंपिक विंटर गेम्स में अंबाला के स्पीड स्टार तांशू ने स्केटिंग...

स्पेशल ओलंपिक विंटर गेम्स में अंबाला के स्पीड स्टार तांशू ने स्केटिंग में जीते दो मैडल…

281
0
अम्बाला,19 मार्च- इटली के टरेन में स्पेशल ओलंपिक विंटर गेम्स में अंबाला के स्पीड स्टार तांशू ने स्केटिंग में 500 और 777 मीटर रेस में सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीत कर प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का भी नाम चमकाया है.वह कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला द्वारा चलाए जा रहे स्पेशल स्कूल वात्सल्य का छात्र है. ये पहला मौका नहीं है जब तांशू ने इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीता है.इससे पहले वह स्वीडन में हुए स्केटिंग चैंपियनशिप में भी दो गोल्ड मेडल जीत चुका है l अंबाला पहुंचने पर तांशू का स्कूल के स्टाफ और कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ और सदस्यों द्वारा फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गए !मानसिक रूप से दिव्यांग तांशू ने वह कर दिखाया जो दूसरों के लिए भी प्रेरणा बना है.
भारत वापस लौटने पर  प्रधानमंत्री से मिले खिलाड़ी
तांशू की जीत पर कंट्रोलमेंट बोर्ड के सीईओ राहुल आनंद और वात्सल्य स्कूल के प्रिंसिपल यशपाल कुमार ने बधाई दी.अंबाला के  तांशू ने इस प्रतियोगिता की स्पीड स्केटिंग के दो इवेंट में भाग लिया उसने 500 मीटर रेस में जहां एक सिल्वर मेडल जीता. वही 777 मीटर रेस में कांसे पदक अपने नाम किया भारत वापस लौटने पर इन सब खिलाड़ियों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने निवास पर स्वागत  किया.आज अंबाला छावनी पहुंचने पर अंबाला की. जनता ने तांशू का रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया बैंड बाजों के साथ इस खिलाड़ी को आज उसके स्कूल में लाया गया, जहां पर सभी अध्यापकों व कैंटोनमेंट बोर्ड के अधिकारी ,मेंबर और शहर के  लोगों ने उसका स्वागत किया ! इस मौके पूरे स्कूल में जश्न का माहौल है !
कंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ ने एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का किया एलान 
 कंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ ने खुशी जाहिर करते हुए तांशु की जीत पर सभी को बधाई दी साथ ही एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने का एलान किया ! उन्होंने अंबाला में स्केटिंग एकेडमी खोलने की भी घोषणा की, जहां से दूसरे बच्चे भी अपनी प्रतिभा दिखाने में आगे आ सकेंगे ! वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तांशू का स्वागत करने पर उन्होंने गर्व महसूस किया ! वहीं उनके कोच ने भी तांशु की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की और प्रधानमंत्री द्वारा उनका स्वागत किए जाने पर गर्व महसूस किया ! उन्होंने कहा कि तांशू हर रोज मेरे साथ 20 किलोमीटर रोलर स्केटिंग करता है और इसकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है जो आज तांशू इस मुकाम तक पहुंचा ! वहीं उन्होंने तांशू की कामयाबी के पीछे स्कूल प्रिंसिपल और उसके पेरेंट्स का हाथ बताया !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here