अम्बाला, 7 दिसंबर – किसान आंदोलन को लेकर शंभु बॉर्डर पर पुलिस प्रशासन मुसतैद हैं.वहीं रेलवे ट्रैक की सुरक्षा को बढ़ाया गया है.शंभु बार्डर के पास रेलवे ट्रैक की निगरानी के लिए जीआरपी के 50 से अधिक कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है जोकि डीएसपी मुख्यालय की अध्यक्षता में मौके पर तैनात रहेंगे। इसके अलावा अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा पुख्ता की गई है।
किसान आंदोलन के तहत रेलवे स्टेशन पर कमांडो दस्ते के साथ आरपीएफ की टीमों को भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में हालात से निपटा जा सके। इसके अलावा ट्रेनों के संचालन के संबंध में भी सतर्कता बरती जा रही है। पंजाब की तरफ से आने वाली ट्रेनों में भी सुरक्षा टीमों को तैनात किया गया है जो पल-पल की जानकारी उच्चाधिकारियों से साझा कर रहे हैं।






