Home Haryana ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कैथल पुलिस ने...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कैथल पुलिस ने कसा शिकंजा

187
0
कैथल, 6 दिसंबर –ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कैथल पुलिस ने कमर कस ली है.बुलेट के पटाखे बजाकर दहशत फैलाने वालों पर पुलिस ने   शिकंजा कसा है. इसके तहत नवंबर माह में कैथल में 144 बुलेट के  चालान किए गए है.
बता दें कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कैथल पुलिस ने 181 इम्पाऊंड व्हीकलों सहित कुल 3072 चालान किए.गत माह के दौरान पुलिस द्वारा चालकों से 27 लाख 77 हजार 450 रुपए का जुर्माना वसूला गया. वहीं बिना नंबर प्लेट के 406, लाइन चेंज के 176, बिना हैलमेट के 476, ओवरस्पीड के 140, रोंग साइड के 685, बिना सीट बैल्ट के 204, शराब पीकर ड्राइविंग के 10, मोबाइल प्रयोग के 11, ब्लैक फिल्म के 15 तथा अंडर एज के 28 चालान किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here