अंबाला (अंकुर कपूर): राशन कार्ड की समस्या को लेकर अंबाला कैंट नगर परिषद में लोगों का हंगामा देखने को मिला। लोगों ने नगर परिषद अधिकारियों और कर्मचारियों पर काम न करने के आरोप लगाते हुए कहा कि हम कई दिनों से नगर परिषद के चक्कर काट रहे हैं लेकिन हमारी समस्या का हल नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि कभी इनकी वेबसाइट नहीं चलती। कभी इनके पास टोकन नंबर नहीं होता। उन्होंने कहा कि बात राशन कार्ड कटने की नहीं बल्कि बात काम करने की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि काम उन लोगों का जो इनके खास होते हैं वो काम कराके निकल जाते हैं और हम यह सुबह से तीन घंटे से लाइन में लगे हैं चाय तक नहीं पी। हम मजदूरी वाले बंदे है बताओ कहां जाएं। उन्होंने बताया कि कल इन्होंने फैमिली ID पर नंबर लगाया था कि कल आना और आज यहां आए तो साइट बंद है। हम पागलों की तरह चक्कर काट रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का समाधान किए जाने की गुहार लगाई है।







