Home Haryana प्रदेश के सभी राशन डिपो पर 31 दिसंबर तक मिलेगा खाने...

प्रदेश के सभी राशन डिपो पर 31 दिसंबर तक मिलेगा खाने का तेल

148
0
हरियाणा, 7 दिसंबर –प्रदेश के सभी राशन डिपो पर 31 दिसंबर तक खाने का तेल मिलेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं. वहीं राशन डिपुओं के संचालकों को व्यवस्था बनाने के आदेश जारी किए हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अधिसूचना  जारी की है.
मंत्री राजेश नागर ने बताया कि हरियाणा के कुछ जिलों में नवंबर महीने का राशन तेल नहीं मिलने की शिकायतें सामने आ रही थी, जबकि अब दिसंबर महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस बारे में हैफेड और कनफेड को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह भरपूर मात्रा में प्रदेश के सभी राशन डिपो में तेल भिजवाएं। राशन डिपो संचालकों को दोनों महीनों की बायोमैट्रिक लोगों को करवाने में कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए एनआईसी को व्यवस्था बनाने के लिए कहा गया है। ऐसे में नवंबर में वंचित रह गए लोगों को 31 दिसंबर तक राशन डिपो पर खाने का तेल मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here