कुरुक्षेत्र, 7 दिसंबर –हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गीता ज्ञान संस्थानम में चल रही कथा में पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने मंदिर में जहां पूजा अर्चना की वहीं संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए नायब सिंह सैनी ने कहा कि गीता महोत्सव अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंच चुका है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गीता महोत्सव बहुत बड़े स्तर तक पहुंच चुका है। पिछले दिनों में कनाडा लन्दन, मॉरीशस सहित अन्य देशों में भी गीता जयंती महोत्सव मनाया गया।
पानीपत की धरती से देश की बेटियों के लिए योजना की शुरुआत करेंगे पीएम
नायब सैनी ने कहा कि लोगों का प्यार उमड़ रहा है और आई लव इंडिया व आई लव हरियाणा बोल रहे है। उन्होंने कहा की गीता में हर व्यक्ति की समस्या का हल है। यह किसी धर्म विशेष का ग्रंथ नहीं बल्कि समस्त मानवता को समर्पित ग्रंथ है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री 9 दिसंबर को पानीपत में आ रहे हैं। पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी जिससे देश की बेटियां मजबूत हुई और अब आगे बढ़ रही हैं। अब फिर नौ दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पानीपत में आ रहे हैं और लाड़ो सखी योजना की शुरुआत इसी धरती से कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आगे बढ़ रहा है और महिलाओं को सुरक्षा व सभी सुविधाएं मिल रही हैं।मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज टीबी मुक्त अभियान की शुरुआत की है। सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले दिनों में देश को टीबी बीमारी से मुक्त किया जाएगा। इस अभियान की आज शुरुआत कर दी गई है जिस पर बहुत तेजी से कार्य किया जाएगा।







