अम्बाला, 6 दिसंबर –किसानों का 9 लोगो का जत्था पंजाब के शम्भू पहुँचने की बजाय अंबाला पहुंचा.इस दौरान शम्भू बॉर्डर आगे जाने से पुलिस ने रोका और उनको वापिस भेजा ! किसानों का कहना हैं की वे ट्रेन मे बैठकर शम्भू पंजाब जा रहे थे लेकिन गलती से यहाँ आ गए .
बता दें कि पंजाब के शम्भू बॉर्डर पर बैठे किसानों का समर्थन करने पंजाब के मोगा से कुछ किसान ट्रेन मे बैठकर शम्भू आ रहे थे कि बाद मे उन्हें पता चला कि वे अंबाला आ गए हैं और वे अंबाला के शम्भू बॉर्डर पर पहुंच गए, लेकिन यहाँ पर भारी सुरक्षाबल मौजूद होने के कारण सुरक्षा कर्मियों ने ही उन्हें वापिस पंजाब की ओर शम्भू भेज दिया. किसानों का कहना हैं कि उन्हें नहीं पता कि वे यहाँ पर कैसे आये हैं क्योंकि वे तो किसानों का समर्थन करने पंजाब की ओर शम्भू जा रहे थे, लेकिन जिस ट्रेन मे वे बैठे थे तो गलती से यहाँ पहुंचे गए हैं लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सही रास्ता बता दिया हैं अब वे वापिस किसानों के समर्थन मे जा रहे हैं !







