गुरुग्राम | हरियाणा के गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित खेड़की दौला टोल प्लाजा को पचगांव में शिफ्ट करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। GMDA और NHAI अधिकारियों ने पचगांव में चिन्हित जमीन का निरीक्षण कर लिया है। अब इस टोल को हटाने और नए टोल के निर्माण के लिए बजट मुख्यालय में भेज दिया गया है।
कब शुरू होगा निर्माण:
NHAI अधिकारियों के अनुसार अगले सप्ताह बजट अप्रूवल मिलने के बाद जुलाई के पहले सप्ताह से नए टोल का निर्माण शुरू किया जाएगा। खेड़की दौला टोल हटने के बाद लाखों वाहन चालकों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और इलाके में प्रदूषण भी कम होगा।
नए टोल की खासियत:
- लागत: लगभग 20 करोड़ रुपये
- बूथलेस प्रणाली: गाड़ियां बिना रुके FasTag से टोल भुगतान करेंगी
- लेन: कुल 14 लेन, दोनों तरफ 7-7, जिसमें एक लेन टोल दायरे से बाहर वालों के लिए
नए टोल के लागू होने से गुरुग्राम और मानेसर के बीच यात्रा करने वाले वाहन चालकों को समय और सुविधा दोनों में बड़ी राहत मिलेगी।







