रोहतक (अंकुर कपूर): विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद बॉक्सर स्वीटी बूरा के पति दीपक हुड्डा ने एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि स्वीटी का जीवन के सबसे बेहतरी 9 मिनिट में फैसला हुआ। उनके जीवन का यह अहम पल था। नई दिल्ली में चल रही महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 में रोहतक की स्वीटी बूरा ने 75 से 81 किलोग्राम भार वर्ग में चीन की लीना वांग को हराकर शानदार जीत दर्ज की है।

दीपक हुड्डा ने कहा कि डिसीजन से पहले सांसे अटक गई थी। स्वीटी ने गोल्ड लेकर देश का नाम रौशन किया। स्वीटी के पति भी बेहद खुश है। दीपक का कहना है कि स्वीटी बूरा के यहां आने पर जोरदार स्वागत किया। साथ ही उन्होंने कहा कि बाउट से पहले स्वीटी को इन 9 मिनट के दौरान पूरी ताकत लगाने की सलाह दी थी, जो काम कर गई और स्वीटी ने देश के नाम स्वर्ण पदक हासिल किया।
महिला वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में शनिवार का दिन भारत के लिए बेहतरीन रहा। हरियाणा की दो बेटियों ने देश का नाम रोशन किया। नीतू घांघस के बाद स्वीटी बूरा ने भी स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। स्वीटी ने चीन की लीना वांग के खिलाफ पहले राउंड में बढ़त हासिल कर ली। वह 3-2 से आगे रहीं। इसके बाद दूसरे राउंड में भी यही स्कोर रहा। अंतिम राउंड के बाद चीन की तरफ से मामला रिव्यू में लेकर जाया गया लेकिन स्वीटी स्कोरकार्ड में आगे रहीं और 4-3 से मुकाबला जीतकर 20 साल की उम्र में इतिहास रच दिया। खुद से 5 साल बड़ी लीना को हराकर स्वीटी ने अपना सपना पूरा कर लिया।








