Home Haryana गुरुग्राम की नई बस्ती में युवक पर हमला, 4-5 युवकों ने घेरकर...

गुरुग्राम की नई बस्ती में युवक पर हमला, 4-5 युवकों ने घेरकर बेरहमी से पीटा

4
0

गुरुग्राम (अनुज पंचाल) | गुरुग्राम के नई बस्ती इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि 4 से 5 युवकों ने मिलकर नितिन कुमार को घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवकों द्वारा मारपीट किए जाने की बात कही जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को पड़ोसियों के साथ मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते साहिल, गिल्लू उर्फ तुषार, लोकेश उर्फ लोकी और उनके साथियों ने नितिन पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे घेरकर लात-घूंसों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आरोप है कि मारपीट के बाद आरोपी घायल नितिन को अस्पताल ले जाने के बजाय स्कूटी पर लादकर दूसरी जगह ले गए और वहां छोड़कर फरार हो गए। बाद में घायल युवक को गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना के बाद नई बस्ती इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद गुरुग्राम पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here