करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-इन दिनों हरियाणा की राजनीती में सियासत का पारा हाई है । एक पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टी में जाने का सिलसिला हरियाणा की राजनीती में देखा जा सकता है । कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी की बदलाव यात्रा में सक्रिय भूमिका निभाने वाली नेत्री चित्रा सरवारा ने हाल ही में आम आदमी पार्टी को बाय बाय कह दिया था, वहीं अब उन्होंने कांग्रेस का दामन थाम लिया है । हालांकि चित्रा सरवारा ने ये भी कहा है कि आप पार्टी ने मान सम्मान दिया लेकिन कांग्रेस पार्टी से उनका पुराना नाता है।
भाजपा को हराने के लिए सिर्फ दो धड़े बने है
कांग्रेस में शामिल होने पर पूर्व आम आदमी पार्टी की नेता चित्रा सरवारा ने कहा कि क्षेत्र के लोगो की भावना को देखते हुए उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की है । करनाल घरौंडा पहुंचने पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और चित्रा सरवारा का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चित्रा सरवारा ने कहा कि आज भाजपा को हराने के लिए सिर्फ दो धड़े बने है । आप पार्टी ने हमे मान सम्मान दिया है लेकिन कांग्रेस पार्टी से उनका पुराना नाता है इसलिए हम कांग्रेस को भूल नही सकते है लोगो का प्यार है जो कांग्रेस को हमने ज्वाइन किया है ।चित्रा सरवारा ने कहा कि आज लोग भाजपा के शासन से परेशान है, हमारी आजादी को बचाने के लिए जनता साथ है । कांग्रेस ने 70 – 75 सालो में देश और प्रदेश के लिए विकास के कार्य किए है । कोई भी किसी तरह का मतभेद हो सकता है मनभेव नही है और आने वाले समय मे हरियाणा में कांग्रेस पर लोग विश्वास जताएंगे और लोगो का यह प्यार ही है और बीजेपी के खिलाफ लोगो मे भरा गुस्सा है।







