09 नवंबर, अम्बाला–– भारत में गाय को काफी अहम और पूजनीय दर्जा प्राप्त है हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है आज देशभर में गोपाष्टमी के पर्व के अवसर पर भगवान कृष्ण और गायों की पूजा की जा रही है ।
मान्यता है कि गोपाष्टमी पर गाय की पूजा उपासना करने से 33 कोटि देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस दिन से भगवान कृष्ण ने गाय को चराना शुरू कर दिया था, इससे पहले वे केवल गाय के बछड़ों को ही चराया करते थे। इसी उपलक्ष्य में मथुरा वृंदावन समेत कई जगह इस पर्व को मनाया जाता है। अंबाला में गोपाष्टमी के मौके पर लोग बड़ी संख्या में गौशालाओं में पूजा करने पहुंच रहे है अंबाला शहर के सपाटू रोड पर 130 साल पुरानी गौशाला में सुबह से श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है लोग गाय को रोटी गुड हरा चारा समेत घर से बनकर मीठे पकवान खिला रहे है गौशाला में गाय की पूजा करने पहुंची सुदेश कुमारी ने कहा कि वह गाय को बहुत पूजनीय मानती है आज गोपाष्टमी के दिन भगवान कृष्ण और गाय की पूजा की गई है उनके घर में शुरू से पहली रोटी गाय के लिए बनाई जाती है.
वही गौशाला कमेटी के पदाधिकारी ने बताया कि गाय को मानने वाले के लिए आज बहुत अहम दिन है सुबह से दानी सज्जन गौशाला में हरे चारे और दान देने की सेवा करने आ रहे है हमारी गौशाला में स्थित भगवान श्री कृष्ण मंदिर में आज विशेष पूजा होती है







