सोनीपत,16 अगस्त-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनीपत के किसानों ने ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। सोनीपत के गांव बड़वासनी से सैकड़ो की संख्या में ट्रैक्टर पर सवार होकर किसानों ने तिरंगा यात्रा निकाली।तिरंगा यात्रा के दौरान किसानों ने सरकार को बड़ी चेतावनी दी है कि अगर समय रहते किसानों की सभी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो जो नतीजा लोकसभा चुनाव में हुआ है, उससे बड़े भुगतान बीजेपी पार्टी को विधानसभा चुनाव में करना होगा।
किसानों का कहना है कि अगर किसानों की मांगों पर सरकार जल्द कोई विचार नहीं करती तो जो ट्रैक्टर आज सोनीपत की सड़कों पर हैं, उनके लिए दिल्ली भी दूर नहीं है, इसीलिए वह सरकार से अपील करते हैं कि किसानों की सभी मांगों को जल्द पूरा कर दिया जाए। तस्वीर सोनीपत के गांव बड़वासनी के पास की है जहां आप देख सकते हैं कि सैकड़ो की संख्या में किस एकत्रित होकर जहां देश की आजादी का जश्न बना रहे हैं और भारत जिंदाबाद ,भारत माता की जय के नारे लगाए जा रहे हैं।वहीं किसानों में बीजेपी सरकार के प्रति गुस्सा भी है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वह देश के सम्मान में तिरंगा यात्रा भी निकल रहे हैं। किसानों ने यह तिरंगा यात्रा अपने ट्रैक्टर पर ही शुरू की और ट्रैक्टर पर तिरंगा झंडा लगाकर गांव बड़वासनी से ही तिरंगा यात्रा को शुरू किया गया। तिरंगा यात्रा के जरिए जहां वह 15 अगस्त को मना रहे हैं,लेकिन किसान को एक बड़ी चेतावनी भी सरकार को किसान देते नजर आए किसानों का कहना है कि सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी करती आ रही है और एक बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी किसानों को नजरअंदाज करने का खामियाजा भुगत चुकी है और जल्द ही अगर किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो विधानसभा चुनाव में भी बड़ा नुकसान भाजपा पार्टी को भुगतना होगा। किसान नेता अभिमन्यु को हार्ड का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है ,लेकिन सरकार को भी जगाने का काम किसान लगातार कर रहे हैं ,लेकिन सरकार गहरी नींद में है और किसानों की किसी भी मांग पर विचार नहीं कर रही है, हमारी मांग है कि सरकार की नींद खुले और वह जल्दी किसने की मांग को पूरा कर दे। सरकार से बार-बार किस अपील कर रहे हैं कि एसपी गारंटी कानून ,स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट इसके अलावा जो भी अन्य मांगे किसने की हैं उन पर जल्द से जल्द विचार किया जाए इसी के साथ अभिमन्यु कोहाड़ विनेश फोगाट पर बोलते हुए कहा कि वह पहली महिला रेसलर है जो फाइनल तक पहुंची है और जो उसके साथ हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इसकी जांच की मांग हम लगातार उठा रहे हैं और होनी भी जरूरी है क्योंकि उसके साथ पूरी टीम थी और ऐसा नहीं होना चाहिए था। विनेश फोगाट आज देश का गोल्ड मेडल जीत कर नहीं आई बल्कि वह देश का कोहिनूर का हीरा बन चुकी है।







