Home Haryana अंबाला में बिजली कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, जानिए किन...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, जानिए किन मांगों पर भड़के

177
0

अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला कैंट में बिजली कर्मचारियों ने HSEB हरियाणा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर सरकार के खिलाफ एक्सईएन ऑफिस के बाहर 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर अंबाला कैंट की सभी डिवीजन के कर्मचारी मौजूद रहे।

अंबाला कैंट यूनियन के सचिव सतवीर सिंह देसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि एक्सईएन कार्यालय में अपने हरियाणा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले HSEB हरियाणा वर्कर्स यूनियन के आह्वान पर 2 घंटे का विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें उन्होंने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन को लागू करें , कच्चे कर्मचारियों को पक्का करें। उन्होंने सरकार को चेतावनी भी दी कि अगर सरकार उनकी मांगे नहीं मानती तो फिर उनका टकराव सीधा सरकार से होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here