अंबाला (एकता): हरियाणा में मौसम ने ऐसी करवट बदली कि कहीं तेज बारिश तो कहीं ओले गिरे। इस बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिली लेकिन किसानों को काफी नुकसान हुआ। उनकी फसलें खराब हो गई। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने 20 मार्च तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना जताई है। साथ ही प्रदेश के 18 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया है।

3 दिन लगातार बारिश होने की संभावना है। जिससे किसानों को नुकसान हो सकता है। बता दें कि शुक्रवार सुबह से जिले में हल्के बादल छाए रहे। मगर दोपहर बाद पूरी तरह से बादल छा गए। शाम साढ़े 4 बजे कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री व न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।सिरसा में शुक्रवार को सुबह से ही बादल छाने के बाद दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं। फतेहाबाद में भी हल्की बारिश हुई।







