कुरुक्षेत्र, 09 नवंबर – हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने डीएपी के मुद्दे पर बयान दिया कि डीएपी खाद की खपत ज्यादा है। हमें डीएपी विदेश से मंगवानी पड़ती है 2 साल पहले आर्डर देना पड़ता है। इस बार भी डीएपी की कमी नहीं, किसान जल्द डीएपी चाहता है जबकि गेहूं बुआई का सीजन 2 महीने का है।कांग्रेस डी ए पी के मुद्दे पर राजनीति कर रही है। कांग्रेस सरकार के सपने देख रही थी लेकिन वह तो हुआ नहीं अब डीएपी पर बयान देकर अपनी राजनीति को जिंदा रखना चाहती है कांग्रेस।
कुरुक्षेत्र पहुंचे कृषि विभाग के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा
गोपाष्टमी पर्व के उपलक्ष में गीता ज्ञान संस्थानम में स्थित श्री कृष्ण कृपा गौशाला में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा उपस्थित रहे.इस मौके पर उन्होंने गौमाता को ग्रास देकर उन्हें शीश नवा कर गौ माता का आशीर्वाद लिया. इस मौके पर उनके साथ पूज्यपाद गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज भी मौजूद रहे. इस मौके पर कुरुक्षेत्र के गणमान्य लोगों ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का अभिनंदन किया। मौके पर पूज्यपाद गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने भी गोपाष्टमी पर्व की सभी को मंगलकामनाएं दी.
मीडिया से बातचीत में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि गोधन के मुद्दे पर पिछली किसी भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया.भाजपा गोधन को लेकर गंभीर है और इसके लिए बाकायदा गौ सेवा आयोग भी बनाया गया है श्याम सिंह राणा ने कहा कि डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है,केवल किसान खाद आज ही चाहता है.जबकि गेहूं की बुवाई का सीजन 2 महीने तक चलता है. उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार तो नहीं बना सकी, लेकिन बीजेपी के मुद्दे पर अब राजनीति कर खुद को जिंदा रखना चाहती है.







