Home Haryana सेक्टर 4 की मुख्य सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास…30 लाख की...

सेक्टर 4 की मुख्य सड़क का विधायक ने किया शिलान्यास…30 लाख की लागत से तैयार होगी मुख्य सड़क

149
0
गुरुग्राम, 9 नवंबर – गुरुग्राम के सेक्टर 4 में अब जाम की समस्या से निजात मिलेगी क्योंकि आज गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा ने सेक्टर 4 की मुख्य सड़क का शिलान्यास किया है।जिससे सेक्टर 4 में रहने वाले तकरीबन 3000 परिवारों को इसकी सुविधा मिलेगी तो वही लक्ष्मण विहार, धनवापुर जैसे अन्य इलाकों में भी लोगों को राहत मिल सकेगी. लगभग 30 लाख की लागत से यह सड़क बनाकर तैयार होगी।
गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा की माने तो लोगों की काफी समय से मांग थी कि सेक्टर 4 की मुख्य सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके। मुकेश शर्मा ने कहा कि आगामी 5 साल में गुरुग्राम में अनेको विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में गुरुग्राम विकसित और शिक्षित बनेगा। वहीं सोसाइटी निवासियों ने भी इस दौरान मुकेश शर्मा को सेक्टर की अन्य समस्याओं से भी अवगत कराया।इस दौरान मुकेश शर्मा ने साफ किया जो समयसीमा निर्धारित की गई है उसी समय सीमा के अंदर इस सड़क का निर्माण किया जाएगा।साथ ही अगर निर्माण सामग्री का स्तर गिरा तो ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी होगी। मुकेश शर्मा ने कहा कि सेक्टर 4 समेत अन्य इलाकों में ग्रीन बेल्ट की खस्ताहाल हालात को भी सुधारने का काम जल्द शुरू होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here