हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- भूतपूर्व सैनिकों का वन रैंक वन पेंशन का मुद्दा गरमाता जा रहा है । काफी लंबे समय से इस मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिक सरकार से गुहार लगाते आ रहे हैं। इसके चलते आज सुबह अचानक भूतपूर्व सैनिकों ने शंभू रेलवे स्टेशन जाम कर दिया और ट्रैक के बीचो-बीच बैठ गए। वहीं सूचना मिलते ही रेल विभाग ने राजकीय रेलवे पुलिस, आरपीएफ और डीजीपी हरियाणा को सूचित किया। अंबाला रेलवे स्टेशन पर रेल ट्रैक जाम का असर साफ देखने को मिला। जहां रेलवे प्लेटफार्म सहित रेलवे स्टेशन के बाहर भी यात्रियों की भारी भीड़ एकत्र हो गयी।
भूतपूर्व सैनिक क्यों हैं नाराज़
भूतपूर्व सैनिको ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर पूरे देश के 10 लाख भूतपूर्व सैनिक दिल्ली के जंतर मंत्र पर बैठे हैं और शांति पूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि इन 10 महीनो में तहसीलदार से लेकर डीसी, सांसद तक कोई ऐसा नेता और मुख्यमंत्री नहीं जिसके दरवाजे पर मांगपत्र लेकर न गए हो । उन्होंने कहा कि सेना में जो जवान होते है वो 97 % होते है और जो ऑफिसर है वो केवल 3 % हैं । उन्होंने कहा कि उनकी मांग है कि तीन रिटायर्ड जजों की कमेटी बना दी जाए जो हमारी मांगे है जायज है या नाजायज है उसकी रिपोर्ट दे और उनको लागू किया जाए ।
रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों का कहना
वहीं अंबाला रेलवे स्टेशन पर फंसे यात्रियों का कहना है कि पहले ही ट्रेन कम होने की वजह से उन्हें 2 दिन अंबाला रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ रहा है वही उत्तर प्रदेश और बिहार जाने के लिए अब उन्हें और कितना इंतजार करना पड़ेगा इसका अभी तक रेलवे की तरफ से कोई भी स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है। वही शादी में बिहार जाने वाले यात्री धर्मेंद्र कुमार यादव का कहना है कि पिछले दो दिनों से भी बिहार जाने के लिए अंबाला रेलवे स्टेशन पर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई ट्रेन नहीं मिली है और आज रेल गाड़ियां रद्द कर दी गई है जिसे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अब तक कुल 94 गाड़ियां प्रभावित हो चुकी
उधर, रेलवे ट्रैक पर भूतपूर्व सैनिकों के बैठने के कारण कई ट्रेने रद्द कर दी गई। इस बारे में अंबाला डिवीजन के डीआरएम ने बताया कि आज सुबह लगभग 4 बजे शंभु स्टेशन पर अचानक भूतपूर्व सैनिकों ने स्टेशन को घेर लिए जिसके कारण अब तक कुल 94 गाड़ियां प्रभावित हो चुकी है। जिसमें से 37 गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है और 20 गाड़ियों के रुट को वाया चंडीगढ़ लुधियाना डायवरट किया गए हैं और 27 गाड़ियों को आंशिक तौर पर रद्द किया गया है। रेलवे विभाग ने इसके लिए पंजाब पुलिस के डीजीपी से भी बात की है और वह भारी मात्रा में सुरक्षा बल की फ़ोर्स भी लगाईं गई है ताकि किसी तरीके से ट्रैक को क्लियर करवाया जा सके ।उन्होंने कहा है कि रेल ट्रैक खुलवाने के लिए उन्होंने हरियाणा सरकार के डीजीपी से भी बात की हैं । यात्रियों को हो रही परेशानी से निपटने के लिए रेलवे विभाग स्टेशन पर लगातार अनाउंसमेंट करके यात्रियों को जानकारी दे रहा है । उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को कम करने के लिए उन्होंने 30 गाड़ियों को डाइवर्ट करके चला दिया है।







