अम्बाला, 17 अक्टूबर –अंबाला में अब स्वास्थ्य विभाग पुलिस प्रशासन समेत अन्य सरकारी विभागों के चालान काटने की तैयारी में है.दरअसल इन दिनो प्रदेश की तरह अंबाला में भी डेंगू बढ़ने लग गया है जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार चेकिंग कर रहा है और जहां-जहां लारवा पाया जा रहा है वहां जाकर चालान भी कर रहा है और नोटिस भी जारी किए जा रहे हैं।
इस बार यह चेकिंग सिर्फ आम जनता के लिए नहीं बल्कि हर सरकारी विभाग और पुलिस चौकी थानों में भी की जा रही है, अगर किसी भी जगह पर लार्वा मिलता है तो पहले नोटिस जारी किया जाएगा बावजूद उसके स्थिति ठीक नहीं होती तो चालान भी काटा जाएगा इस बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए अंबाला स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ संजीव सिंगला ने बताया कि अंबाला में अब तक डेंगू के 32 मामले सामने आए हैं, लोगों को डेंगू से बचाव के लिए हिदायत दी जा रही है। अभी तक 8052 नोटिस जारी किए गए है और लगातार चेकिंग अभियान चल रहा है।






