पलवल, 17अक्टूबर –एक तरफ आज जहां नायब सिंह सैनी दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं. वहीं उनकी कैबिनेट में उनके साथ 11 से 12 मंत्री शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि पलवल से नवनिर्वाचित विधायक गौरव गौतम का नायब कैबिनेट में शामिल होना तय है.इस बीच गौरव गौतम सीएम आवास पहुंचे हैं ।
हरियाणा मन्त्रीमंडल का आज शपथ ग्रहण समारोह है. बताया जा रहा है कि मन्त्रीमंडल में अनिल विज, कृष्ण लाल पंवार, राव नरबीर सिंह, महिपाल ढांडा, विपुल गोयल, अरविंद शर्मा, श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, कृष्ण बेदी, श्रुति चौधरी, आरती राव, राजेश नागर और गौरव गौतम के नाम शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि नायब सैनी ने खुद फोन कर इसकी जानकारी दी है। वहीं कृष्ण लाल मिड्ढा, राम कुमार गौतम, मूलचंद शर्मा के नामों पर भी चर्चा चल रही है।







