Home Haryana फतेहाबाद: मंदिर में भंडारे के दौरान उबलती कढ़ाई में गिरा पुजारी का...

फतेहाबाद: मंदिर में भंडारे के दौरान उबलती कढ़ाई में गिरा पुजारी का बेटा, हालत गंभीर

128
0

फतेहाबाद | नवदुर्गा मंदिर में रविवार को आयोजित कीर्तन और भंडारे के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। मंदिर के पुजारी का 16 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग बेटा अनुराग अचानक अपना संतुलन खो बैठा और खौलती दाल की कढ़ाई में गिर गया। हादसे के वक्त मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी।

घटना के तुरंत बाद वहां अफरातफरी मच गई, और श्रद्धालुओं ने तत्काल बच्चे को कढ़ाई से बाहर निकालकर भूना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन परिजनों ने उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा कुछ ही पलों में हुआ, जब सभी लोग आयोजन की तैयारियों में व्यस्त थे। अनुराग के झुलसने की सूचना मिलते ही पूरे आयोजन में शोक का माहौल बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here