Home Crime अमेरिका जाने की चाहत पड़ी भारी, Donkey के रास्ते युवक के साथ...

अमेरिका जाने की चाहत पड़ी भारी, Donkey के रास्ते युवक के साथ हुआ कुछ ऐसा कि…रोंगटे खड़े कर देगी हकीकत

742
0

कैथल (एकता): रोजगार की चाहत में हरियाणा के युवा बड़ी संख्या में विदेशों की तरफ रुख कर रहे हैं। बड़ी संख्या में युवाओं का विदेश जाना भारत और हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी मुसीबत साबित हो रहा है। हरियाणा में बेरोजगारी दर  सबसे ज्यादा है। ऐसा ही एक ताजा मामला हरियाणा में सामने आया है, जहां एक युवक रोजगार की तलाश में अमेरिका जाना चाहता था। जो उसको भारी पड़ गया। अमेरिका जाने की चाहत ने ही उसकी जिंदगी लील ली।

मीडिया सूत्रों के अनुसार रोजगार की तलाश में अमेरिका जाते हुए गांव मटोर के मलकीत की मेक्सिको के बॉर्डर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। लेकिन इस बात की खबर परिजनों को सोशल मीडिया के जरिए पता चली। घर में पसरा सन्नाटा…मां-बहन की आंखों से बहते आंसू और मलकीत का इंतजार करती नम आंखे…. पंजाबी मूवी ‘आजा मेक्सिको चलिए’ की याद दिलाती है, जिसमें एक युवा के डोंकी के रास्ते से अमेरिका जाने का पूरा सच दिखाया गया है।

ऐसी ही कहानी ब्यां कर रही है गांव मटौर के मलकीत की, जो एजेंट ने डोंकी के रास्ते अमेरिका भेजा था। जानकारी के मुताबिक परिजनों और एजेंट के बीच सहमति हुई कि अमेरिका पहुंचने के बाद 40 लाख रुपए दिए जाएंगे। लेकिन इस दौरान एजेंट ने बीच परिजनों से दबाव बनाकर एडवांस में 25 लाख रुपए ले लिए। लेकिन अब ना बेटा रहा ना पैसा।   परिजनों का कहना है कि मलकीत की बॉर्डर से गुमशुदगी की सूचना हमें मिली जिसके बाद हमें चिंता हुई और अब पता चला कि हमारे बेटे मलकीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मलकीत एक किसान परिवार से संबंध रखता था। उसने पॉलटेक्टनिक की पढ़ाई की थी। लेकिन रोजगार ना मिलने के कारण वो बेरोजगार था।

रोजगार की तलाश में उसे हमने 40 लाख रुपए खर्च कर के अमरीका भेजा था। लेकिन हमें पता चला कि मेरे बेटे की बीच रास्ते में गोली मारकर हत्या की गई है। यह घटना गोटमाला बॉर्डर पर हुई। मृतक मलकीत के पिता का कहना है कि अगर सरकार युवाओं के लिए रोजगार नहीं दे सकती तो अब हमारे बेटे का पार्थिव शरीर हमें दिलवाया जाए। उसने 2015 में पॉलिटेक्निक कई पढ़ाई की लेकिन रोजगार ना मिलने के कारण वो बेरोजगार था। रोजगार की तलाश में उसे हमने 40 लाख रुपए खर्च करके अमरीका भेजा था। मां रोशनी देवी ने बताया कि मेरा बेटा 17 फरवरी को घर से गया था और कई दिन तक उसका फोन नहीं आया। 7 तारीख को ही मेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। फिर हमने सोशल मीडिया के माध्यम से मेरे भाई की तलाश शुरू की, लेकिन हमे सोशल मीडिया से देर रात पता चला कि उनके भाई की बॉर्डर पर गोली मार कर हत्या कर दी गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here