अम्बाला, 19 अक्टूबर –नायब सैनी के दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की खुशी में पूर्व मंत्री असीम गोयल ने राहुल गांधी और हुड्डा को नायब रस से भरी जलेबी कोरियर की है। इसके साथ अंबाला की जनता को देसी घी में बनी जलेबियां खिला कर उनका मुंह मीठा करवाया। इस दौरान असीम ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की आपसी खींचा तनी ही उन्हें डूबा देगी।
नायब सैनी के तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है, इस जश्न को मनाने के लिए अंबाला में आज पूर्व मंत्री असीम गोयल ने जलेबियां खिला कर सभी का मुंह मीठा करवाया, इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। देसी घी में बनी लगभग 5 क्विंटल जलेबियां लोगों के बीच जाकर खुद पूर्व मंत्री असीम गोयल ने बांटी इस दौरान सभी कार्यकर्ता खुशी में झूमते दिखाएं दिए। इस दौरान पूर्व मंत्री असीम गोयल ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओं द्वारा जलेबी का प्रसाद वितरित किया जा रहा है एक एक डिब्बा राहुल गांधी और भूपिंदर हुड्डा को भी भेजा गया है क्योंकि राहुल गांधी को हरियाणा में जलेबी की फैक्ट्री लगानी थी इस लिए नायब रस से भरी जलेबी उन्हें भेजी गई हैं। राहुल गांधी फैक्ट्री लगा कर लाखों हलवाई के पेट पर लाट मारना चाहते थे लेकिन हरियाणा की जनता ने ऐसा नहीं होने दिया।
वही राव इंद्रजीत ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है जिसे लेकर पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि कांग्रेस वाले सिर्फ किताबी ज्ञान रखते है राहुल बाबा कमरे में बैठ कर किताबी ज्ञान लेकर कभी मैकेनिक बन जाते है तो खेतों में चले जाते है लेकिन भाजपा हमेशा जनता के बीच रहती है। जनता हमेशा उसे पसंद करती है जो जमीन से जुड़ा होता है।
चुनावो के दौरान कांग्रेस में मुख्यमंत्री को लेकर बवाल चल रहा था और अब नेता प्रतिपक्ष को लेकर बवाल मचा हुआ है जिसपर तंज कसते हुए पूर्व मंत्री असीम गोयल ने कहा कि इनके यहां बूथ प्रधान से लेकर हर चीज बदलने में होड़ लगी हुई है, हमारे यहां मुख्यमंत्री बहुत सफाई से बदल जाता है कोई चू तक नहीं करता, कांग्रेस की यही चीज उन्हें डूबा देगी। इस दौरान असीम गोयल ने कांग्रेस को लेकर दो लाइन कही कहा कि “ईपतड़ाएं इश्क होता है क्या आगे आगे देखो होता है क्या!?”






