Home Ambala अनिल विज की राहुल गांधी पर चुटकी…बात तूफान लाने की करते थे...

अनिल विज की राहुल गांधी पर चुटकी…बात तूफान लाने की करते थे लेकिन यहां एक पत्ता भी नहीं हिला’’

104
0
अंबाला,1 अक्तूबर : हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री  अनिल विज ने आज कांग्रेस  नेता राहुल गांधी के हरियाणा में चुनाव प्रचार को लेकर आने के संबंध में चुटकी लेेते हुए कहा कि ‘‘बहुत शोर था, कि राहुल गांधी आएंगे तूफान लेकर, वो आए भी और चले भी गए तथा एक पत्ता भी नहीं हिला’’।विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा राहुल गांधी हरियाणा में यात्रा करने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
चुनाव आयोग द्वारा बाबा राम रहीम को दी गई पैरोल के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘पैरोल के नियम है और नियमों के मुताबिक ही पैरोल दी होगी। उन्होंने कहा कि अगर इस संबंध में विपक्ष सवाल उठा रहा है तो विपक्ष नियमों को तबदील करवा दें ।चुनाव में भाजपा के पक्ष में लोगों के जोश के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ‘‘आज से पहले कभी भी लोगों में इतना उत्साह देखने को नहीं मिला, जोकि बहुत ही अच्छा है’’।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here