Home Haryana हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र अब 27 अगस्त तक..बीएसी बैठक में हुआ...

हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र अब 27 अगस्त तक..बीएसी बैठक में हुआ फैसला

178
0

Chandigarh, 24 August-हरियाणा विधानसभा का मॉनसून सत्र अब एक दिन और बढ़ाकर 27 अगस्त तक कर दिया गया है। यह जानकारी ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने बताया कि बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (बीएसी) की बैठक में यह निर्णय लिया गया, जिसमें सभी दलों के नेता मौजूद रहे।

विज ने कहा कि विधानसभा का सत्र 22 अगस्त से शुरू होकर अब 27 अगस्त तक चलेगा। उन्होंने दावा किया कि सरकार विपक्ष की हर बात का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कांग्रेस पर साधा निशाना


नेता प्रतिपक्ष न होने के सवाल पर विज ने कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की ‘‘निर्णय न लेने की क्षमता’’ और ‘‘किसी को नेता न मानने की प्रवृत्ति’’ का नतीजा है।

नई ट्रेन सेवा पर भी बोले विज


अंबाला छावनी से चंडीगढ़ के बीच नई यात्री रेलगाड़ी चलाने के सवाल पर मंत्री विज ने बताया कि इस मांग को लेकर उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखा था। इसके जवाब में रेल मंत्री ने आश्वासन दिया है कि इस रूट की फिजीबिलिटी जांच करवाई जाएगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here