दिल्ली, 27 फरवरी –प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुलाकत की.इस दौरान नायब सिंह सैनी ने दिल्ली विधानसभा की ऐतिहासिक जीत पर पीएम को बधाई दी.वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हरियाणा के विकास कार्यों को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चर्चा की.
हरियाणा के विकास की समीक्षा
दिल्ली विधानसभा में भाजपा की जीत को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्लीवासियों को भी केंद्र की हर योजना का लाभ मिलेगा.केंद्र सरकार के साथ मिलकर चलने से दिल्ली के कार्यों की गति दोगुनी होगी.इस दौरान हरियाणा के आधारभूत विकास और भविष्य की परियोजनाओं पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी गई.वहीं हरियाणा में केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार द्वारा चलाई जा रही परियोजनाओं की भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिपोर्ट ली.इसके अलावा भविष्य में केंद्र सरकार के साथ मिलकर हरियाणा के सतत विकास और विकसित भारत 2047 के संकल्प में हरियाणा की भागीदारी पर भी चर्चा हुई.हरियाणा में आगामी निकाय चुनाव को लेकर भी प्रधानमंत्री से चर्चा की गई.







