रोहतक, 1 अक्तूबर : हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी की हरियाणा में चुनाव यात्रा पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि राहुल गांधी की यात्रा से हरियाणा के चुनाव पर कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। उन्होंने हरियाणा के मतदाताओं को जागरूक करते हुए कहा है की हरियाणा के मतदाता समझदार हैं, लेकिन वह कहना चाहते हैं कि वे हिमाचल के लोगों से सबक लें जिस तरह से हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता हथियाना के लिए लुभावने वादे किए थे आज वादे पूरा भी नहीं कर पा रही है और सरकार का खजाना पूरी तरह से खाली हो गया है. हालत यह है कि ना तो पेंशन भोगियों को पेंशन मिल रही है और ना ही कर्मचारियों को वेतन।
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में इस तरह के हालात कोरोना काल में भी नहीं हुए थे इसके विपरीत हरियाणा में भाजपा पार्टी ने अपने संकल्प के माध्यम से वह वादे किए हैं जो पूरे किए जा सकते हैं उन्होंने कहा कि वह देवभूमि से यहां हरियाणा के मतदाताओं के बीच सिर्फ यही संदेश देने के लिए आए हैं कि जिस तरह के लुभावने वादे कांग्रेस कर रही है उन्हें डर है कि कहीं हरियाणा के भी वही हिमाचल जैसा हालात ना हो जाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और वर्तमान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में जो विकास हुआ है उसके चलते उन्हें भरोसा है की हरियाणा में भाजपा हैट्रिक लगाने की तैयारी में है।
संजौली मस्जिद का विवाद काफी दुर्भाग्यपूर्ण
शिमला के संजौली मस्जिद विवाद पर बोलते हुए हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल सरकार को घेरते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश बहुत ही शांतिपूर्ण प्रदेश है और संजौली मस्जिद का विवाद काफी दुर्भाग्यपूर्ण है यह अब लोगों की जनभावना से जुड़ चुका है ना कोई इसका नेता है और ना कोई झंडा है और ना कोई बैनर है लोग भावनाओं के तहत सड़क पर हैं इस समस्या का हल निकालने के लिए हिमाचल प्रदेश की सरकार पूर्ण रूप से विफल रही है जन भावनाओं से जुड़े इस मुद्दे पर उन्होंने उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस समस्या का कोई न कोई समाधान निकल चहिए ।







