7 अगस्त अंबाला : हरियाणा की महिला पहलवान विनेश फोगाट के ओलम्पिक में डिस्कवालीफाइड होने के बाद पूरा देश सदमे में है. सिर्फ एक कदम मेडल से दूर होने से देश की जनता को विश्वास ही नहीं हो रहा है,इसी को लेकर हरियाणा के पूर्व खेल मंत्री अनिल विज ने अफ़सोस जाहिर करते हुए कहा कि ये बहुत ही आश्चर्य जनक है और खेदजनक भी है. सारा देश उम्मीद लगाकर बैठा था उम्मीद ही नहीं लोगो को विश्वास था लेकिन आज लोग काफी दुखी है. वहीं विज ने विपक्ष को भी नसीहत दी कि खेल को खेल रहने देना चाहिए, राजनीती में खेल होते देखा है लेकिन खेल में राजनीती नहीं होनी चाहिए.
अनिल विज ने कहा कि विनेश की कुश्ती मैंने भी देखी है कि कितनी फुर्ती के साथ विरोधी को चित करती है,इसीलिए उन्हें पूरा विश्वास था कि वे गोल्ड मेडल लेकर आएगी, लेकिन आज पूरा देश दुखी है. विज ने विपक्ष को भी नसीहत दी कि खेल को खेल रहने देना चाहिए, राजनीती में खेल होते देखा है लेकिन खेल में राजनीती नहीं होनी चाहिए ! विज ने कहा कि विनेश देश की बेटी है क्या उन्हें दुःख नहीं है क्या तुम देश की बेटी पर राजनीती करना चाहते हो ! विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी वालो को, कांग्रेस को या अखिलेश की पार्टी के लोगो को वहां जाए और मेडल लेकर आये !






