Home Ambala अम्बाला के गांव तर,मस्तपुर,भड़ी,सुल्लर और धुरखड़ा को नायब सरकार ने दी करोड़ों...

अम्बाला के गांव तर,मस्तपुर,भड़ी,सुल्लर और धुरखड़ा को नायब सरकार ने दी करोड़ों की सौगात

204
0
Former MInister
Aseem Goyal
अम्बाला, 19 मार्च-अम्बाला शहर विधानसभा क्षेत्र के गांव तर,मस्तपुर,भड़ी,सुल्लर और धुरखड़ा को आज प्रदेश की नायब सरकार ने करोड़ों की सौगात दी है। जिसके तहत विभिन्न गांवों में पूरे हुए विकास कार्यों व नये शुरू होने वाले विकास कार्यों का पूर्व मंत्री असीम गोयल ने उद्घाटन व शिलान्यास किया। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा पेश किए गए पहले ही बजट में IMT अंबाला शहर के लिए रखे गए प्रावधान को लेकर भी असीम गोयल ने मौजूदा सीएम नायब सैनी और अंबाला शहर में IMT को मंजूरी देने वाले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का भी आभार व्यक्त किया।
 बता दें कि पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल ने आज सबसे पहले अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के गांव तर में लगभग 23 लाख रुपए की लागत से रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास व लगभग 8 लाख रुपए की लागत से बने सड़क व नाली के कार्य उदघाटन किया व गांव मस्तपुर की लगभग 13 लाख 67 हजार रुपए की लागत से खेतों के रास्ते बनाने के कार्य का शिलान्यास कन्या के हाथों करवाया l इसके बाद गांव भडी में लगभग 11 लाख 13 हजार रुपए की लागत से खेतों के रास्ते के निर्माण कार्य का शिलान्यास व लगभग 4 लाख 16 हजार की लागत से पंचायत घर में शौचालय, चारदीवारी के निर्माण कार्य, 2 लाख 50 हजार की लागत से एस.सी. चौपाल के निर्माण कार्य का उद्घाटन व 3 लाख रुपए की लागत से फिरनी की सड़क के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। गांव सुल्लर में 6.50 लाख की लागत से बने नाले व लगभग 8 लाख रुपये की लागत से बनी बी सी चौपाल का उद्घाटन किया। इसके साथ ही सुल्लर गांव में ही लगभग 14 लाख से बनने वाले रास्ते के निर्माण का शिलान्यास भी किया। अंत में पूर्व राज्य मंत्री असीम गोयल धुरखड़ा गांव पहुंचे। जहां लगभग 27.7 लाख की लागत से बनने वाले रास्ते के निर्माण का शिलान्यास किया। असीम गोयल ने बताया कि अम्बाला में विकास का पहिया इसी तरह निरन्तर चलता रहेगा। विकास कार्यों के लिए सरकार के पास पैसे की कोई कमी नहीं है। वहीं मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा पेश किए गए पहले ही बजट में IMT अंबाला शहर के लिए रखे गए प्रावधान को लेकर भी असीम गोयल ने मौजूदा सीएम नायब सैनी और अंबाला शहर में IMT को मंजूरी देने वाले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का भी आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here