कुरुक्षेत्र, 12 फरवरी –गांव मोरथला में आज संत गुरु रविदास जी की जयंती के उपलक्ष में निशान साहिब यात्रा निकाली जा रही थी। वहीं निशान साहिब को पकड़कर कुछ व्यक्ति यात्रा में चल रहे थे,इसी दौरान निशान साहिब बिजली की तारों में लग गया। और बिजली का करंट लगने से चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनमें से एक व्यक्ति की अस्पताल में उपचार के दौरान मौ.त हो गई है। और तीन व्यक्ति अभी भी जिंदगी और मौ.त के बीच जूझ रहे हैं।
मृतक व्यक्ति की पहचान तेजपाल निवासी गांव मोरथला के रूप में हुई है। थाना प्रभारी बलजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि उनको सूचना मिली थी जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे और घायलों के परिजनों के बयान दर्ज किए। और आगामी कार्यवाही शुरू की। उन्होंने कहा कि उपचार के दौरान एक व्यक्ति तेजपाल की मौत हो गई है। और तीन व्यक्ति अभी भी गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने कहा कि बयान के आधार पर आगामी कार्यवाही की जा रही है।







