Home Haryana तीज पर्व पर चाइनीज माझां घातक हुआ साबित…4 युवा हुए घायल

तीज पर्व पर चाइनीज माझां घातक हुआ साबित…4 युवा हुए घायल

124
0
कैथल 7 अगस्त : कैथल जिले मे तीज पर्व पर पतंग उड़ाने की परंपरा है, लेकिन पतंग उड़ाते समय सावधानी न बरती जाए तो यह घातक हो सकती है। पतंगबाज धारदार चाइनीज मांझे का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह बेहद खतरनाक हो सकता है। कई बार यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। क्षण भर में ही शरीर के अंगों को काट देता है। इसलिए शासन-प्रशासन ने चाइनीज मांझे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद कैथल शहर और देहात क्षेत्र में  चोरी छिपे चाइनीज मांझे की बिक्री हो रही है।
पतंग उड़ाने का शौक रखने वाले  इस बात का रखें विशेष ध्यान
तीज पर पतंग उड़ाने की परंपरा के चलते दुकानों पर रंग-बिरंगी पतंगें सजने शुरू हो गई हैं। पतंग उड़ाने का शौक रखने वालों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि वह जिस डोर का इस्तेमाल कर रहे है, उसका चयन करने में सावधानी बरतें। अगर गलत मांझे का इस्तेमाल किया गया तो यह किसी की जिंदगी पर भारी पड़ सकता है। इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक चाइनीज मांझा होता है। अगर इस धागे पर कांच का पाउडर लगा होता है, जिससे यह और भी खतरनाक हो जाता है। इस खतरे को देखते हुए प्रशासन ने इसकी बिक्री पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी चोरी छिपे चाइनीज मांझे की ब्रिकी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here