Home Crime इस्माईलाबाद में शादी समारोह के दौरान विवाद के बाद युवक की थार...

इस्माईलाबाद में शादी समारोह के दौरान विवाद के बाद युवक की थार से कुचलकर हत्या

25
0

इस्माईलाबाद | इस्माईलाबाद में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने दर्दनाक रूप ले लिया, जहां डी.जे. पर हुई कहासुनी के बाद एक युवक को थार गाड़ी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया गया। मृतक की पहचान पिहोवा के खेड़ी शीशगरां निवासी साहिल कुमार के रूप में हुई है, जो करीब एक माह पहले ही अमेरिका से लौटा था।

जानकारी के अनुसार, गुरु गोबिंद सिंह कॉलोनी स्थित एक पैलेस में हवन और महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम में साहिल कुमार भी शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान कॉलोनी निवासी दीपांशु हवन डी.जे. पर डांस कर रहा था, इसी दौरान गाने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया।

बताया जा रहा है कि रात करीब 1 बजे साहिल अपने दोस्तों सिमरदीप, रमन और विपुल के साथ चम्मू चौक पर खड़ा था। इसी दौरान एक थार गाड़ी वहां पहुंची और साहिल को टक्कर मार दी। आरोप है कि गाड़ी दीपांशु हवन चला रहा था। टक्कर के बाद आरोपी ने वाहन को पीछे कर दोबारा साहिल पर चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया।

घायल साहिल को तुरंत अंबाला के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी दीपांशु के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here