Home Haryana NHM कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू…समर्थन में पहुंचे IMA के...

NHM कर्मचारियों की भूख हड़ताल शुरू…समर्थन में पहुंचे IMA के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष

125
0
यमुनानगर,7 अगस्त : हरियाणा में NHM कर्मचारियों की हड़ताल तेज होती जा रही है। यमुनानगर के सिविल अस्पताल के एडमिन ब्लॉक में बैठे पांच कर्मचारियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। जिसका समर्थन देने के लिए IMA के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन शर्मा पहुंचे. उन्होंने सरकार पर वादा खिलाफी समेत कहीं मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा.
हरियाणा में NHM कर्मचारी 13 दिन से हड़ताल पर है।सरकार और एनएचएम कर्मचारियों प्रतिनिधियों की कई दौर की वार्ता हो चुकी है। लेकिन अभी तक सभी बैठके बेनतीजा रही है। 13 दिन के भीतर एनएचएम कर्मचारियों ने अलग-अलग प्रदर्शन कर सरकार को अपनी मांगों की तरफ गौर फरमाने का काम किया है।लेकिन अभी एनएचएम कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म नहीं की है। हड़ताली कर्मचारियों को समर्थन देने के लिए IMA के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन शर्मा धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार की ये नाकामी है कि आज हमारे NHM कर्मचारी हड़ताल पर है। सरकार ने उनके साथ वादाखिलाफी की है। कोरोना के दौरान हमारे कर्मचारियों ने बेहतर सेवाएं दी है लेकिन उनका जो मान सम्मान मिलना चाहिए था वह नहीं मिला है। यमुनानगर एनएचएम एसोसिएशन की महासचिव अंजना जैन ने कहा कि हमें मजबूरन भूख हड़ताल पर बैठना पड़ रहा है यह सरकार की है हठधर्मिता है कि वह हमारी मांग नहीं मान रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here