Home Ambala BJP विधायक ने आप और कांग्रेस गठबंधन पर कसा तंज…कभी एक दूसरे...

BJP विधायक ने आप और कांग्रेस गठबंधन पर कसा तंज…कभी एक दूसरे को पानी पी पीकर कोसने वाले आज एक हो गए

92
0
अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)-  लोकसभा चुनाव को लेकर  आम आदमी पार्टी और कांग्रेस  के मेलजोल  पर अंबाला शहर के भाजपा विधायक असीम गोयल तंज कसा है. उन्होंने कहा कि कभी एक दूसरे को पानी पी पीकर कोसने वाले आज एक हो गए हैं.
10 साल पहले कांग्रेस के खिलाफ हुए अन्ना आंदोलन में से जन्मी आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के साथ मिलकर लड़ेगी. हरियाणा,  चंडीगढ़, दिल्ली में हुए समझौते की बकायदा घोषणा भी हो चुकी है.  हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से प्रदेशाध्यक्ष सुशील कुमार गुप्ता चुनावी मैदान में उतरेंगे. दो  धुर विरोधी पार्टियों के मेलजोल को अंबाला शहर के भाजपा विधायक असीम गोयल ने निशाने पर लिया है. विधायक असीम गोयल ने कहा कि कभी एक दूसरे को पानी पी पीकर कोसने वाले आज एक हो गए है,जिसका कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और 10 सालों में हुआ विकास है. जिस तरीके से आज अपने राजनीतिक फायदे के लिए विपक्षी पार्टियां पीएम मोदी के खिलाफ एक हो रही है, ये उनकी घबराहट का नतीजा है. इस खेल को जनता जनार्दन अच्छे तरीके से जानती है. विधायक असीम गोयल ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का डंका आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बज रहा है,  जिसे देखकर हर भारतवासी यही कह रहा है तीसरी बार मोदी सरकार ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here