कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- कुरुक्षेत्र में प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा आप उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने भाजपा सांसद नायब सैनी पर ह*मला बोला है. बता दें कि आज कुरुक्षेत्र में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में आप प्रदेशाध्यक्ष एवं कुरुक्षेत्र लोकसभा आप उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा की 2024 का युद्ध परिवर्तन शुरू हो चुका है.
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भी किसानों के लिए भारत-पाकिस्तान के बॉर्डर जैसी स्थिति को पैदा कर दिया था. इस दौरान काफी समय के लिए इंटरनेट को भी बंद कर दिया गया व कई प्रकार की धाराएं किसानों पर लगाई गई. उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से लोकसभा के जो सांसद नायब सिंह सैनी है लोग उन्हें गायब सैनी कह रहे हैं. डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि कहा कि सैनी साहब गायब हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में उनका नाम गायब सैनी के नाम से प्रसिद्ध हो चुका है. उन्होंने उन्होंने इंडिया गठबंधन की सरहाना करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता व कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओ के अंदर उत्साह है और अब बीजेपी के युग का परिवर्तन होगा, यहां से आम आदमी पार्टी एक नई शुरुआत करेंगी.







