करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-लोकसभा चुनावो को लेकर भाजपा ने कमर कस ली हैं ।बीजेपी ने प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी कार्यालय खोल दिए हैं.वहीं सीएम मनोहर लाल ने वर्चुअल रूप से पार्टी कार्यकर्ताओं को भी किया संबोधित किया है ।
करनाल लोकसभा के संयोजक विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि बीजेपी का प्रत्याशी कौन होगा और किसको टिकट मिलेगी ये संगठन तय करेगा। कल्याण ने कहा प्रदेश कि सभी दस लोकसभा सीट भाजपा जीतेगी । उन्होंने ये भी कहा कि किसान आंदोलन का लोकसभा चुनावो पर कोई असर नहीं होगा। हरविंद्र कल्याण ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों के लिए अच्छा काम किया है । किसानों के हक में कई योजनाएं चला रखी है । दस वर्षो में किसानों के लिए सरकार बहुत अच्छे फैसले लिए है. हरियाणा में सबसे अधिक 14 फसल एमएसपी पर खरीदी जाती है ।वहीं लोकसभा चुनावो में नए चेहरे उतारने के सवाल पर हरविंद्र कल्याण ने कहा कि बीजेपी में ये महत्वपूर्ण नही है कि टिकट किसे मिलेगी बल्कि ये महत्वपूर्ण है कि पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल की जीत हो ।







