Home Haryana कृषि योग्य यूरिया को औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल करने को पर ...

कृषि योग्य यूरिया को औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल करने को पर कृषि विभाग ने की FIR

121
0
यमुनानगर, 1 जनवरी – यमुनानगर में कृषि योग्य यूरिया को औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल करने को लेकर यमुनानगर का कृषि विभाग काफी एक्टिव नजर आ रहा है। कृषि विभाग ने ऐसे खाद विक्रेता की अकल ठिकाने लगाई है जो कृषि योग्य खाद को टेक्निकल खाद के रूप में बेचते थे।
यमुनानगर में प्लाईवुड फैक्ट्री में कृषि योग्य यूरिया खूब इस्तेमाल होता है। यही वजह है कि कृषि विभाग शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी करता है। बीते 1 साल में यमुनानगर कृषि विभाग ने उन खाद विक्रेताओं को सबक सिखाया है जो कृषि योग्य यूरिया को औद्योगिक इकाइयों में पहुंचाते हैं। यमुनानगर कृषि अधिकारी आदित्य डबास ने बताया कि कृषि योग्य यूरिया प्लाईवुड फैक्ट्री में पहुंचाने के मामले में हमने दो FIR दर्ज की है जबकि 9 खाद डीलरों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं और 21 खाद डीलरों के लाइसेंस कैंसिल भी कर दिए हैं। उन्होंने कहा जहां भी हमें शिकायत मिलती है हम कार्रवाई करते हैं तो हम कुछ डीलरों को कारण बताओं नोटिस भी जारी करते हैं अभी तक हमने 51 लोगों को इस साल कारण बताओं नोटिस जारी किया है और उनकी सुनवाई के बाद ही हम अगला एक्शन लेते हैं।
प्लाइवुड इंडस्ट्री में ग्लू बनाने के लिए किया जाता है  यूरिया का इस्तेमाल
 बता दे की यमुनानगर में प्लाइवुड इंडस्ट्री में ग्लू बनाने के लिए यूरिया का इस्तेमाल होता है लेकिन प्लाईवुड फैक्ट्री के मालिक को टेक्निकल यूरिया काफी महंगा पड़ता है जिसकी वजह से वह खाद विक्रेताओं से कृषि योग्य यूरिया लेते हैं और उसकी गलू बनाते हैं। लेकिन कृषि विभाग ऐसे विक्रेताओं को खूब सबक सिखाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here