अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी प्रेम लता सिंह ने भाजपा को अलविदा कह दिया है। बीरेंद्र सिंह व उनकी पत्नी पूर्व विधायक प्रेम लता सिंह ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को अपना इस्तीफा भेज दिया है.
चौधरी बीरेंद्र सिंह की कांग्रेस में वापसी को लेकर चर्चा जोरों पर है। हालांकि वह पहले भी सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि वह कांग्रेस में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं कुछ पूर्व विधायकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन करेंगे।वही उन्होंने कहा की जेजेपी का गठबंधन बीजेपी से अलग हो गया है,लेकिन बीजेपी के जाने का कोई सवाल ही नहीं बनता .उन्होंने कहा कि जेजेपी अब खत्म होती जा रही है, सिर्फ परिवार के लोग ही बचेंगे .उन्होंने कहा कि हरियाणा में सरकार में किये गए बदलव से कोई असर नहीं पड़ेगा.







